Pages

▼

Friday, 14 September 2018

मानवोदय के द्वारा 9.9.2018 को पटना सीटी में कवि-गोष्ठी सम्पन्न


दिनांक 9.9.2018 को पटना सिटी की साहित्यिक संस्था, " मानवोदय" की ओर से सत्य ज्योति पुस्तकालय में एक बैठक और काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में मानवोदय के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. तदोपरान्त उपस्थित कवियों में श्री प्रभात कुमार धवन, रामकिशोर सिंह विरागी, शंकर शरण आर्य,गौरी शंकर राजहंस, दारा सिंह तथा घनश्याम ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया.  कार्यक्रम की अध्यक्षता इस नाचीज़ ने की और संचालन भूषण खत्री ने किया. संस्था के महासचिव श्री प्रभात कुमार धवन ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
.......
आलेख- घनश्याम
छायाचित्र- मानवोदय
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल- editorbiaridhamaka@yahoo.com











No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.