Wednesday 22 November 2017

दरभंगा में 20 नवम्बर'17 की रात्रि में सम्पन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्थान- गोबिंदा पैलेस, दिल्ली मोड़ के निकट, दरभंगा
तारीख - 20.11.2017
कलाकार - सुंदरम (सुगम संगीत), डॉ. नीरजा दास (सुगम संगीत), संतोष कुमार (तबला), हेमन्त दास 'हिम' (कविता पाठ), संजय कुमार चौधरी (संचालन), सुनील कुमार (कीबोर्ड), एक अन्य कलाकार (ओक्टोपैड)
अपनी प्रतिक्रिया इस ईमेल पर भेजें- hemantndas_2001@yahoo.com



































Thursday 9 November 2017

Pictures during and after the Nepali play 'Tirkha' staged in Patna on 9.11.2017

Here below are the pics of Nepali play presented at Kalidas Rangalaya, patna on 9.11.2017. Read the story as given in the pucture format.


















...............
Send your response to hemantdas_2001@yahoo.com

Wednesday 8 November 2017

खगौल की सम्पूर्ण कल्याण विकास समिति के द्वारा रंग मशाल यात्रा,नाट्य प्रस्तुति एवं रंग-संगीत कार्यक्रम आयोजित

खगौल में प्रेक्षागृह के निर्माण का मुद्दा



खगौल:- सम्पूर्ण कल्याण विकास समिति (सकविस),की ओर से रंग मशाल यात्रा,नाट्य प्रस्तुति एवं रंग-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती आशा सिन्हा विधायक दानापुर द्वारा मोती चौक पर मशाल जलाकर रंग संध्या कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि में पूर्व उपाध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी( बिहार) श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, श्री वरूण कुमार सिंह, संस्था के सचिव श्री ज्ञानी प्रसाद,विजय कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार पाण्डेय,श्री अनिल मंडल, श्रीअम्बिका प्रसाद सिन्हा, श्री दिप नारायण शर्मा, श्री आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, श्री दिलीप देशवासी,श्री रंजीत कुमार सिन्हा ,श्री गणेश प्रसादएवं सभी सम्मानित कलाकार, गणमान्य महानुभावों, समाजसेवी द्वारा जय राम बाजार होते हुए बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर बड़े मशाल में तब्दील किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती आशा सिन्हा ने कहा कि सकविस संस्था द्वारा खगौल में साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक श्रृंखला की शुरुआत की थी,जो पिछले 6 वर्षों से जारी है। वहीं बालिका स्कूल में मंचीय प्रस्तुति कर एक नया इतिहास रचा है। आशा ही नहीं पुरा विश्वास है यह सफर निरंतर जारी रहेगा। संस्था के सभी कलाकारों को हार्दिक शुभकामना। श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से लागातार रंग कर्म कर रहा हूं, रंग कर्म मेरे लिए पूजा है और मैं जीवन के अंतिम सांस तक सेवा करता रहुगा।

श्री वरूण कुमार सिंह ने कहा कि खगौल की धरती जो कालान्तर से कला और संस्कृति का गढ़ माना जाता रहा है। आज प्रेक्षागृह के अभाव में कलाकार धुल फांकने के लिए विवश है यह बहुत दुख की बात है। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द खगौल में एक प्रेक्षागृह का निर्माण हो । सफ़ल आयोजन के लिए संस्था के सचिव ज्ञानी प्रसाद एवं सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं। श्रीमती रिंकु कुमारी, अध्यक्ष, नगर परिषद् खगौल ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि आप खगौल के रंग कर्म को बचाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। मैं आप के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देती हूं। खगौल में प्रेक्षागृह बने इसके लिए मैं प्रयासरत हूं।

श्री प्रभात रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् खगौल ने कहा कि यहां आने के बाद मुझे भी प्रेक्षागृह की कमी खल रही है। आज नगर परिषद् खगौल सक्षम है।बस जरूरत है आम सहमति की। श्रीमती जयन्ती गौर, प्राचार्य, बालिगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खगौल ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि आपने अपने संस्था की नाट्य प्रस्तुति एवं रंग-संगीत कार्यक्रम के लिए मेरे विद्यालय के प्रांगण का चयन किया। मुझसे जो भी सहयोग बन पायेगा मैं जरूर करूंगी। भाई सनोज यादव ने कहा कि ज्ञानी जी हम आप के साथ है।

नाटक:- कृष्ण कांत श्रीवास्तव लिखित एवं ज्ञानी प्रसाद द्वारा निर्देशित नाटक 'महाशक्ति' का मंचन बालिगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खगौल में किया गया।
                         पात्र-परिचय
नाटक        : महाशक्ति
रामप्रताप   : मिथिलेश कुमार पाण्डेय
स्वाधीन     : मनोज मिनिस्टर
रामनाथ     : सूरज कुमार
दीनानाथ    : चन्द्रदेव प्रसाद
हरिया        : सुरेश कुमार विश्वकर्मा
मुखिया      : अम्बिका प्रसाद सिन्हा
मुंशी          : देवानंद
कलुआ      : ज्ञानी प्रसाद
ग्रामीण  1  : ललित प्रणामी
ग्रामीण  2  : संजित गुप्ता
ग्रामीण  3  : प्रशांत कुमार
ग्रामीण  4  : सागर कुमार
संगीत निर्देशक: इन्द्रजीत गोस्वामी
नाल          : विजय कुमार, नगाड़ा: कामेश्वर प्रसाद
गायन        : अनिल मंडल, देवानंद
कोरस       : सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, सुरेश विश्वकर्मा
मंच सज्जा : संजित कुमार गुप्ता
मंच संचालन: जय प्रकाश मिश्र
रूप सज्जा  : दिलीप देशवासी
प्रकाश        :राज कुमार सिंह
मंच व्यवस्था: रंजित कुमार सिंह, अशोक नागवंशी
प्रस्तुति प्रभारी: विजय कुमार सिन्हा,दिप नारायण शर्मा
                 रंग संगीत
                --------------
तबला :- अविरल,आरव,शौर्यवीर, प्रियांशु रंजन, अरमान भारती,पवन,निलांश आर्या,अभिनव आनन्द, अक्षरम शर्मा,चेतन अभ्युदय, दिव्यांशु, श्लोक, गोविंद,प्रमोद कुमार,ग्रेसी गुप्ता।
आर्केस्ट्रा  :- अगस्त्या अभिषेक, हर्षराज, निखिल सिन्हा, हिमांशु राज, आदित्य राज,नन्दिनी राज, शौभाग्य, अनुराग उज्जवल,अंशुल कुमार।
नृत्य :- रितुराज,सिद्धा शर्मा, संस्कृति कुमारी,गौरांगना, सृष्टि प्रिया,अदद्विता।
मोरनी नृत्य:- नमस्कृति, प्रकृति, साक्षी सिन्हा,काव्या, संस्कृति।
मैया यशोदा:-ख्यातिश्री , अंशिका, रितुराज, सृष्टि प्रिया,सिमरन सिन्हा,सिद्धा शर्मा,नमस्कृति,निष्ठा।
गायन:-रिषिराज गुप्ता,ओभी आराध्या, अंजलि भारती, साक्षी सिन्हा।
.........................
इस आलेख के लेखक - अमन कुमार, खगौल
मोबाइल- 9308375211
आप अपनी प्रतिक्रिया इस ईमेल पर भी दे सकते हैं-  hemantdas_2001@yahoo.com
नोट: यह रिपोर्ट उक्त लेखक के व्हाट्सएप्प मेसेज पर आधारित है. ईमेल की प्रतीक्षा है.