Tuesday 24 July 2018

आयाम का वार्षिकोत्सव 23.7.2018 को पटना में सम्पन्न

साहित्यिक चर्चा, कवि-गोष्ठी एवं पुस्तक का लोकार्पण 



बिहार की महिलाओं को जागरूक रखने हेतु एवं उन्हें रचनाकर्म हेतु प्रेरित रखने के उद्देश्य से आयाम संस्था का गठन पद्म्ममश्री उषा किरण खान की अध्यक्षता में तीन साल पूर्व किया गया था. दिनांक 23.7.2018 को पटना के ए.एन. कॉलेज के सभागार में इसके वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हुआ जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुष साहित्यकारों की भी भागीदारी रही. तीन सत्रों में चले कार्यक्रम का संचलन जानी-मानी साहित्यकार भावना शेखर और निवेदिता शकील ने किया. प्रसिद्ध कवयित्री डॉ मंगला रानी के कविता संग्रह 'खुशबुओं के चेहरे' का लोकार्पण भी हुआ. उपस्थित प्रख्यात साहित्यकारों में उषा किरण खान, ध्रुव गुप्त, वशिष्ट नारायण त्रिपाठी, राकेश बिहारी, चंद्रकला त्रिपाठी, शांति जैन, मंगला रानी आदि ने भाग लिया. दूरदर्शन की उपनिदेशक रत्ना पुरकायस्थ और पत्रकार प्रभात रंजन दीन भी उपस्थित थे और साहित्यकारों में रानी श्रीवास्तव, चित्रा देसाई, मृदुला प्रधान, अनीता सिंह, रंजू राही और कामिनी और अर्चना त्रिपाठी, ज्योति स्पर्श, सुनीता गुप्ता, सुमन, कविता सिंह नेपाली, माधवी, नीलिमा सिंह, प्रियंका, नताशा, आभा रानी, पूनम आनंद, सीता सिंह, नताशा, प्रियंका की भी मौजूदगी रही. आराधना प्रधान ने प्रकाशित पुस्तकों की चर्चा की और वीणा अमृत ने धन्यवाद ज्ञापण किया.
.......
रिपोर्ट - बिहारी धमाका ब्यूरो
छायाचित्र- अर्चना त्रिपाठी
ईमेल- editorbiharidhamaka@yahoo.com
नोट- इस रिपोर्ट में जानकारी देने या चित्रों को जोड़ने हेतु कमेंट करें या ऊपर दिये गए ईमेल आईडी पर ईमेल करें. कोई भी जोड़ने या सुधार की प्रक्रिया आयोजक की सहमति मिलने पर ही की जा सकेगी.

चित्र ध्रुव गुप्त के फेसबुक वाल से साभार / https://www.facebook.com/dhruva.n.gupta/posts/1814276658648924






 


3 comments:

  1. बेहद बढ़िया, हेमन्त सर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Aapka dhanyawad. Naam to bataya nahi aapne.

      Delete
  2. Chandrakala mam k bhashan k baare mein jaanne ko bahut utsuk hoon

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.